कार दुर्घटनाग्रस्त, भट्टा गांव मसूरी – Uttarakhand Prime 24X7

कार दुर्घटनाग्रस्त, भट्टा गांव मसूरी

देहरादून, मसूरी के पास भट्टा गांव के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सात लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहंुची टीम ने सभी घायलों को अस्पताल पहंुचाया। जानकारी के अनुसार मसूरी के पास भट्टा गांव के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाल पुलिस सिविल अस्पताल में कराया।
शुक्रवार को हुए देहरादून जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि मसूरी मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना पर एसडीआरफ टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल रवाना हुई। तत्काल लगभग सौ मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा सभी घायलों को स्ट्रेचर पर वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वाहन के अंदर सात लोग सवार थे। वाहन सवार सभी लोग देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे। और अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *