Clean and Green Environment Society द्वारा हीलिंग साथी (एनिमल शेल्टर होम) सेलाकुई, देहरादून में द्वितीय चरण का बृहद वृक्षारोपण अभियान किया गया। – Uttarakhand Prime 24X7

Clean and Green Environment Society द्वारा हीलिंग साथी (एनिमल शेल्टर होम) सेलाकुई, देहरादून में द्वितीय चरण का बृहद वृक्षारोपण अभियान किया गया।

 

Dehradun/ uttarakhandprime24x7 02/10/23 Clean and Green Environment Society द्वारा हीलिंग साथी (एनिमल शेल्टर होम) सेलाकुई, देहरादून में द्वितीय चरण का बृहद वृक्षारोपण अभियान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 60 से अधिक फलदार, छायादार तथा विभिन्न प्रकार के फूलो के वृक्षों का रोपण किया गया। लगाए गए वृक्षों मे आम, पिलखन, बरगद, केसिया सामिया, कटहल, नीम, अमरूद, तेजपात, रीठा, आडू के वृक्ष शामिल किए गए।

वर्ष 2023 में Clean and Green Environment Society द्वारा किया गया यह 12वां वृक्षारोपण अभियान है। हीलिंग साथी (एनिमल शेल्टर होम) की संस्थापक सुश्री मुग्दा खत्री ने पुनः क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर से निवेदन किया कि उनके जानवरों के शेल्टर होम के बाहरी तरफ वृक्षों की नितांत आवश्यकता है जिससे शेल्टर होम के जानवर पेड़ों की छाया में बैठे और आराम करें और बाहरी तत्वों से शेल्टर होम की रक्षा भी की जा सके। उनके इस निवेदन पर समिति द्वारा हीलिंग साथी शेल्टर होम में बृहद वृक्षारोपण अभियान किया गया।

हीलिंग साथी एनिमल शेल्टर होम में लगभग 150 से अधिक जानवर निवास करते हैं जिनमें घायल, बीमार, लोगों द्वारा घरों से निकाले गए, तरह के जानवर शामिल हैं। इस तरह के बेजुबान जानवरों की मदद हेतु यहां शेल्टर होम में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया ताकि जानवर वृक्षों के बड़े होने पर उनकी छाया में बैठकर आनंदित हो सके। अभी तक क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा इस मानसून सत्र में लगभग 1170 से अधिक वृक्ष लगाए जा चुके हैं।

 

इस वृक्षारोपण अभियान में समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रंदीप अहलूवालिया, राकेश दुबे, कुलजिंदर सिंह, टीका बहादुर थापा, राजेश बाली, भूमिका दुबे, सृष्टि दुबे, तथा हीलिंग साथी एनिमल शेल्टर होम की संस्थापक सुश्री मुग्दा खत्री, कोऑर्डिनेटर गार्गी चौधरी, मयंक, अभिषेक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *