पुलिस की सजगता और तत्परता से बची बुजुर्ग महिला की जान – Uttarakhand Prime 24X7

पुलिस की सजगता और तत्परता से बची बुजुर्ग महिला की जान

Dehradun, Uttrakhandprime24x7 

 

देहरादून।एक बुजुर्ग महिला के टपकेश्वर मंदिर के पास नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना मिली। उक्त सूचना पर थाना कैंट पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला को सांत्वना देकर अपने साथ थाने लाया गया। उक्त महिला अत्यधिक वृद्ध होने के कारण अपना नाम पता सही से नहीं बता पा रही थी, बुजुर्ग महिला के संबंध में आस पास के थानों से जानकारी करने पर उक्त बुजुर्ग महिला का थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र की रहना ज्ञात हुआ, जिस पर महिला के परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया गया तथा उक्त महिला को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त बुजुर्ग महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिनका उपचार चल रहा है। बुजुर्ग महिला की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 

*नाम पता गुमशुदा*

 

1- श्रीमती उमा देवी उर्फ रानी पत्नी बिजेंदर निवासी क्लेमेंट टाउन, उम्र 75 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *