Dehradunउत्तराखंडक्राइम

वांछित/ इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत बलात्कार का एक अभियुक्त गिरफ्तार

वांछित/ इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत बलात्कार का एक अभियुक्त गिरफ्तार

Dehradun, Uttrakhandprime24x7

देहरादून। थाना हाजा पर दिनाक 26.08.23 को (परिवर्तित नाम) रेणुका निवासी वसंत विहार ने हाजिर आकर एक प्रार्थना पत्र बाबत वर्ष 2021 में उसकी दोस्ती प्रांजल निवासी सीमाद्वार नामक लड़के के साथ हुई एवं दिनांक 1 अक्टूबर 21 को प्रांजल द्वारा अपने घर ले जाकर वादिनी के साथ बलात्कार करना एवं उसके पश्चात वादिनी को अपने साथ बुलाने तथा लेकर जाने पर वादिनी द्वारा ना जाने पर धमकी देना एवं उक्त धमकी देने के कार्य में प्रांजल की माता द्वारा भी प्रांजल का साथ देना दी गई। जिस पर दिनांक 26 अगस्त 23 को अंतर्गत धारा 120(B)/376/ 506 आईपीसी व 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम (1) प्रांजल (2) प्रांजल की मां पंजीकृत किया गया।

वांछित/ इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियान के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय द्वारा दिए गए आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वसंत विहार द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।

उक्त गठित टीम द्वारा अभियुक्त के मोबाइल को सर्विसलांस में लगाकर लोकेशन मिलने पर अभियुक्त को उसके मामा संजय वर्मा के घर मयूर विहार फेस 03 दिल्ली से 10 सितंबर 23 को अंतर्गत धारा 376 /506 आईपीसी 3/4 पोक्सो अधिनियम में गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त को मान्य न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 

नाम पता अभियुक्त

प्रांजल श्रीवास्तव पुत्र श्री अनिल श्रीवास्तव हाल पता किराएदार मकान नंबर 798 इंदिरानगर वसंत विहार देहरादून मूल पता क्वार्टर नंबर 44 रोड नंबर 10 गर्दनीबाग पटना बिहार उम्र 20 वर्ष

 

पुलिस टीम

(1) LSI विनीता बेलवाल

(2) का अनुज

(3) का गौरव

(4) का आशीष (सर्विसलांस एसओजी टीम तकनीकी सहायता)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button