चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर लंढौरा में ढोल नगाडों के साथ निकाली प्रभातफेरी – Uttarakhand Prime 24X7

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर लंढौरा में ढोल नगाडों के साथ निकाली प्रभातफेरी

हरिद्वार, uttrakhandprime24x7। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर शुक्रवार को संत शिरोमणि गुरू रविदास मंदिर समिति की ओर से लंढ़ौरा में आयोजित कार्यक्रम में ढ़ोल नगाड़ों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। समिति चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को देश के लिए गर्व की बात बताई है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चौंपियन ने किया। अपने संबोधन में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चौंपियन ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 लैंडिंग कर विश्व में इतिहास रच दिया है। यह कारनामा सभी देश वासियों के लिए गर्व की बात है। कहा कि हिंदुस्तान शीघ्र ही शक्तिशाली देश बनेगा।

संत शिरोमणि गुरू रविदास मंदिर समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देश के पीएम नरेंद्र मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। यह ऐतिहासिक दिन सभी के लिए गौरव का दिन है। भारत अब चांद पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चंद्रयान की सफलता का श्रेय भारत के वैज्ञानिकों को जाता है। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि अमित कुमार शिंदे, पूर्व चेयरमैन सहकारी समिति पहल सिंह, भूरा ठेकेदार, मनोज नायक, मुकेश कुमार, राजपाल मास्टर, कंवरपाल, धर्म सिंह, रामपाल, मनफूल, विनोद, ढोली, सभासद राजेश वालिया, सभासद मनोज नायक, गीता, मयंक, शेखर, नवीन, विपिन, नितिन, पन्ना लाल, डॉ. राकेश, बिजेंद्र, अर्जुन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *