आगामी माह सितंबर में राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित – Uttarakhand Prime 24X7

आगामी माह सितंबर में राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

 

टिहरी, uttrakhandprime24x7। आगामी माह सितंबर में पूर्णानंद इंटर कॉलेज खेल मैदान, मुनिकीरेती टिहरी में सरस मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। सरस मेले को लेकर सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में बैठक आयोजित की गई। मेले के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियां गठित की गई हैं तथा अधिकारियों को नामित करते हुए जिमेदारियों सौंपी गई हैं। समिति के नामित सदस्यों को अपने-अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गये।

जनपद में पहली बार आयोजित होने वाले सरस मेले में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन विकास योजनाओं का क्रियान्वयन करने के साथ ही रोजगार मेले का आयोजन करने, जनपद में कुछ विशिष्ट अतिरिक्त कोई उपलब्धि यदि हो तो उसको मेले में सम्मिलित करने, काउंसलिंग हेतु बच्चों का समूह मेले में भेजने तथा बागवानी संबंधित क्रिया कलाप मेले में सम्मिलित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। गठित समितियों के सभी नोडल अधिकारियों को अपने कार्यों के साथ-साथ मेले के सफल आयोजन हेतु दिए गए दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं ।

बैठक में सीडीओ मनीष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *