Rudraprayagउत्तराखंडदुखद

रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत हुए हादसे के 12 वें दिन मिला एक और शव

गौरीकुण्ड डाट पुलिया के समीप हुए भूस्खलन में काफी लोग लापता

 

 

 

रुद्रप्रयाग, uttrakhandprime24x7। इस माह की 3 व 4 अगस्त की रात्रि में गौरीकुण्ड डाट पुलिया के समीप हुए भूस्खलन में काफी लोग लापता हो गये थे। घटना के दिन से ही इस स्थल पर युद्धस्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया था। रेस्क्यू के 12 वें दिन आज एक बालिका का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान निवासी नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है।

गत दिवस को केदारघाटी हुई भारी बारिश के चलते मन्दाकिनी नदी का जलस्तर काफी बढ़ने के कारण रेस्क्यू कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ढूंढखोज में लगी टीमों को स्वयं की सुरक्षा के दृष्टिगत ढूंढखोज किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

अब तक लापता 08 व्यक्तियों के शव मिलने पर शवों की शिनाख्त परिजनों द्वारा कर ली गयी है, जिनका नियमानुसार पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरान्त शव परिजनों के सुपुर्द किये गये हैं। शेष लापता चल रहे लोगों की ढूंढखोज जारी है। जिला पुलिस, आपदा प्रबन्धन दल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस, फायर सर्विस, सर्च एण्ड रेस्क्यू डाॅग, ड्रोन इत्यादि के द्वारा निरन्तर ढूंढखोज की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button