उत्तराखंड

मोबाइल टावर पर चढ़ युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग

उत्तराखंड में पेपर लीक मामला, और देहरादून में बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के बाद बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच,अध्यक्ष पंवार की रिहाई सहित तीन सूत्रीय मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़  गया।

उत्तरकाशी जिले के नौगांव के कांग्रेस नगर अध्यक्ष सोहन रावत ने सोमवार शाम को मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया।रावत के मोबाइल टावर पर चढ़ा देख पूरे बाजार में भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं सूचना के बाद नौगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने की गुहार लगाती रही। लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक टावर पर भी बैठा रहा ।

सोमवार शाम को कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष सोहन रावत अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज के पास लगे बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। सोहन रावत का कहना है कि बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार को तुरंत रिहा किया जाय। बेरोजगारों पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लिए जाएं तथा पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच कराई जाय। कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगो का निस्तारण नहीं कर लेती वह नीचे उतरेगा।

वहीं दूसरी ओर, युवक को टावर पर चढ़े देख स्थानीय व्यापारी, युवा व लोग मौके पर पहुंचे ओर युवक को नीचे उतरने को कहा। लेकिन, वह नहीं माना। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को टावर से उतरने की गुहार लगाती रही। लेकिन सामाचार लिखे जाने तक युवक अपनी मांगो को लेकर टॉवर पर चढ़ा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button