दिवार तोड़कर घर में घुसा पानी, बच्ची की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

दिवार तोड़कर घर में घुसा पानी, बच्ची की मौत

देहरादून, uttrakhandprime24x7। प्रदेश की राजधानी देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश अपना कहर बरपा रही है। डोईवाला में भारी बारिश से एक नाले में पानी का सैलाब दीवार तोड़कर घर में घुस गया, जिससे घर में हड़कंप मच गया। इस दौरान घर में सो रही एक बच्ची की पानी में डूबने मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं दूसरी तरफ यहां दो साधु मलबे में दफन हो गए। इनमें से एक को ही बचाया जा सका।

डोईवाला माजरी ग्रांट रेशम माजरी वार्ड नंबर 10 हाईवे पर आनंद कोली का मकान है। देर रात भारी बारिश के बाद उनके घर के पास में खेत और नाले में पानी भर आया। अधिक बारिश से भारी पानी सैलाब बनकर उनके घर की ओर पहुंच गया। घर की दीवार तोड़कर पानी अंदर घुस गया। इस दौरान आनंद घर में प्रेस कर रहे थे और उनकी दो बेटियां आकांक्षा (12) और दृष्टि (8) सो रहे थी।

घर में उनकी मां विधाता देवी भी मौजूद थी। पानी का सैलाब जैसे ही अंदर घुसा, घर के कमरे डूब गए। सामान इधर-उधर बहने लगा। घर में सो रही बच्ची भी डूबने लगी। आनंद ने किसी तरह दृष्टि को तो बचा लिया लेकिन पानी में आकांक्षा का कहीं पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब वह मिली तो बेहोश हो चुकी थी। मौके पर परिजन तत्काल उसे हिमालय अस्पताल लेकर गए। जहां आंकाक्षा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *