Uttarkashiउत्तराखंडदुखद

यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्‍डर, एक की मौत, कई घायल

यात्रियों का वाहन हादसे का शिकार

उत्तरकाशी, uttrakhandprime24x7। यमुनोत्री हाईवे के पास से गुजर रहे महाराष्ट्र के यात्रियों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। भारी बोल्डर वाहन के ऊपर गिरने से कई यात्री घायल हो गए जबकि कुछ की हालत गंभीर है।यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास से गुजर रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी मलबा बोल्डर गिर गया। चट्टानी बोल्डर गाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। बारिश और मलबा गिरने के चलते यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। बुधवार सुबह ओजरी डाबरकोट में वाहनों की आवाजाही शुरू होने के कुछ ही देर में एक यात्रा वाहन पत्थर बोल्डर की चपेट मेंआ गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका। घायलों को बडकोट सीएचसी लाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button