बेखौफ भूमाफिया – Uttarakhand Prime 24X7

बेखौफ भूमाफिया

बेखौफ भूमाफिया : पहाड़ काट कर धड़ल्ले से किया जा रहा जमीन को खुर्द-बूर्द
सहस्त्रधारा के चामासारी रोड का है मामला
विकास प्राधिकरण से बिना अनुमति लिये की जा रही प्लॉटिंग
देहरादून। देहरादून के पहाड़ी क्षेत्र में बेखौफ प्रॉपर्टी डीलर बड़ी दबंगता के साथ आवैध तरीके से नदी, नलो, पहाड़ो पर कब्जा करके धड़ल्ले से जमीन बेच रहे हैं। इन भूमाफियाओं को शासन प्रशासन का बिल्कुल भी डर नहीं है।
ऐसे कई मामले देहरादून में देखने को मिले हैं, जिस पर अभी कुछ समय पहले ही हाईकोर्ट के सख्ती के बाद प्रशासन द्वारा सहसपुर क्षेत्र में ऐसे हो रहे आवैध प्लॉटिंगो को ध्वस्त करते हुए जमीने मालिको पर संबंधित धाराओं में मुकदमा कर दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद भू-माफिओं का इसका जरा भी खौफ देखने को नहीं मिल रहा है।
एक ऐसा ही मामला सहस्त्रधारा के चामासारी रोड पर देखने को मिल रहा है। अमूल्यम विला के पास लगभग 50 बिगाह में भू माफिओं द्वारा आवैध तरीके से पहाड़ काटकर व नाले का भू भराव करते हुए धड़ल्ले से प्लॉटिंग की जा रही है। इन लोगो को शासन-प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है। और जिस जमीन पर यह भू-माफिया प्लॉटिंग कर रहे हैं उसका इनके द्वारा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) से नक्शा भी पास नहीं करवाया गया है।
सुत्रो की माने तो यह भू माफिया दूसरे प्रदेश के हैं जो उत्तराखण्ड में बेखौफ होकर जमीनो को खुर्द-बूर्द कर आवैध तरीके से जमीनो को बेच रहे हैं। लेकिन सवाल उन प्रसाशनिक अमलो पर भी खड़ा होता है जिनके अन्तर्गत यह क्षेत्र आता है कि उनकी नाक के नीचे इतनी बड़ी आवैध प्लॉटिंग की जा रही है, और उन्हे खबर तक नहीं है या फिर इनकी मिलीभगत से इन जमीनो को खुर्द-बूर्द किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *