युवा कांग्रेस ने डीजीपी से की मिर्ची स्प्रे की शिकायत, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग – Uttarakhand Prime 24X7

युवा कांग्रेस ने डीजीपी से की मिर्ची स्प्रे की शिकायत, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमडल ने प्रदेश प्रभारी शिवि चैहान के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से उनके सुभाष रोड स्थित कार्यालय में भेंट की और उनको सचिवालय कूच के दौरान मिर्ची स्प्रे पुलिस द्वारा जो प्रयोग किया गया था उस से अवगत कराया। साथ ही उन्हें यह भी बताया कि इस मिर्ची स्प्रे से बच्चे, बुजुर्ग, युवा, आमजन सभी शिकार हुए कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए जरूरी होगा कि दोषी पुलिस कर्मियों को चयनित कर दंडित किया जाए । इस पूरे प्रकरण पर प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि अगर जल्दी उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक इस पर उचित कार्रवाई नहीं करेंगे तो आने वाले समय में पुलिस मुख्यालय का घेराव युवा कांग्रेस करेगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवा वर्मा, संग्राम सिंह पुंडीर, नवीन रमोला ,प्रियांश छाबड़ा, दिवेश उनियाल, तुषार जैसवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *