अपनी पत्नी की हत्या कर आरोपी चालक फरार – Uttarakhand Prime 24X7

अपनी पत्नी की हत्या कर आरोपी चालक फरार

हरिद्वार उत्तराखंड प्राइम 18/07/23..।..

ज्वालापुर में एक कार चालक अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर आर्यनगर क्षेत्र की राजीवनगर बस्ती निवासी नीटू पेशे से कार चालक है। 18 साल पहले नेपाल मूल की गीता से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा ऋषभ 17 साल, जबकि बेटी गौरी 11 साल और छोटा बेटा वैभव सात साल का है।नीटू ने मामूली कहासुनी के बाद किसी भारी चीज से गीता के सिर पर हमला करते हुए हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और से जानकारी जुटाई। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतका के देवर अंकित सैनी की ओर से उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ले गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *