सिड-कियारा की रिसेप्शन में पहुंची थीं भूमि पेडनेकर, कार में मिस्ट्री मैन को किया किस – Uttarakhand Prime 24X7

सिड-कियारा की रिसेप्शन में पहुंची थीं भूमि पेडनेकर, कार में मिस्ट्री मैन को किया किस

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी 12 फरवरी को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में रखी गई। रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। काजोल, अजय देवगन, करीना कपूर, करण जौहर, गौरी खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल सहित अन्य सितारे पहुंचे। इन सबमें भूमि पेडनेकर ने सभी का ध्यान अपनी ओर  खींचा। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह वेन्यू से बाहर निकलती हैं और कार में जा बैठती हैं। उसी वक्त एक मिस्ट्री मैन उनके पास आता है और वो किस करते हैं।

सिद्धार्थ और कियारा के रिसेप्शन में भूमि देसी लुक में दिखीं। उन्होंने तरुण तहिलियानी की शिमरी साड़ी पहनी थी। इस लुक को उन्होंने मोतियों वाले चोकर, स्टेटमेंट रिंग्स और गोल्डन ब्रेसलेट के साथ पूरा किया। बालों का स्लीक बन बनाया। उनका यह लुक काफी पसंद किया गया।

सिड-कियारा के रिसेप्शन से निकलने के बाद भूमि अपनी कार की ओर बढ़ती हैं। वह कार में बैठ जाती है तभी एक मिस्ट्री मैन उनकी ओर आता है और वो एक दूसरे को किस करते हैं। हालांकि इसी दौरन वहां मौजूद गार्ड कैमरे की तरफ हाथ बढ़ाता है और उनके चेहरे को छुपाने की कोशिश करता है। मिस्ट्री मैन का चेहरा साफ दिखाई नहीं देता है। सोशल मीडिया पर भूमि का यह वीडियो वायरल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *