मानव सेवा ही जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्यः मंतोष भिंगवाल – Uttarakhand Prime 24X7

मानव सेवा ही जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्यः मंतोष भिंगवाल

Date/18/11/2026

Rishikesh/ Uttarakhand prime 24×7 

ऋषिकेश। मानव सेवा ही जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य होना चाहिए इस सेवा में ही सभी देवी देवता प्रसन्न होते है। वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी के प्रकृति प्रेम के साथ मानव सेवा व छात्रहित सर्वोपरि हैं। छात्रहित के लिए डॉ सोनी ने मान चम्फूवा दिव्य दरबार के उपासक मंतोष भिंगवाल से अनुरोध किया कि हमारे विद्यालय पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से कई छात्र छात्राएं विद्यालय छोड़ देते हैं ऐसे में उनकी मदद करनी जरूरी है।

मान चम्फूवा दिव्य दरबार के उपासक गुरुदेव मंतोष भिंगवाल ने तुरंत बीस गरीब मेधावी छात्र छात्राओं जिनके माता पिता नहीं हैं और जिनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है उनकी इस शिक्षा सत्र का पूर्ण शुल्क विद्यालय में जमा किया तथा छात्रों के अभिभावकों को आटा, चावल, नमक, चायपत्ती के 25 राशन के किटों का विवरण प्रधानाचार्य डॉ कृष्णानंद बिजल्वाण व वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र सिंह गुलेरिया की गरिमामय उपस्थिति में किया। चम्फूवा दिव्य दरबार के उपासक गुरुदेव मंतोष भिंगवाल ने कहा उस परमपिता परमेश्वर ने जो भी शक्तियों के रूप में मुझे जन जन की सेवा करने का मौका दिया है उसे में पूर्ण कर रहा हूं और श्रद्धालुओं द्वारा जो मान चम्फूवा दिव्य दरबार में चढ़ावा दिया जाता हैं उसे में जिन छात्र छात्राओं के माता पिता नहीं है उन गरीब परिवारों जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उनके लिए शुल्क देता हूं और अभिभावकों को राशन के किट वितरण करता हूं। आज मैंने आईडीपीएल स्कूल के 20 बच्चों का शुल्क दिया है और पच्चीस अभिभावकों को राशन के किट बाटे है और आगे भी बाटते रहूंगा।

प्रधानाचार्य डॉ कृष्णानंद बिजल्वाण ने चम्फूवा दिव्य दरबार के उपासक मंतोष भिंगवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा ऐसे दिव्य पुरुष बहुत कम होते है जो आनेवाली पीढ़ी के भविष्य के बारे में सोचते है उन्होंने हमारे विद्यालय के छात्र छात्राओं का शुल्क दिया है तथा जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी उन्हें राशन के किट बंटवाए है। में उन्हें इस पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद देता हूं। वृक्षमित्र डॉ सोनी ने चम्फूवा दिव्य दरबार के उपासक मंतोष भिंगवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा एक अनुरोध पर आप हमारे विद्यालय में आए और गरीब अभिभावकों को राशन के किट तथा अध्ययनरत छात्र छात्राओं को एक वर्ष की फीस जमा किया उसके लिए आपका साधुवाद हैं। डॉ सोनी ने कहा जिस उद्देश्य के लिए प्रकृति देवता ने मानव जीवन को इस धरती में भेजा है हमें उन उद्देश्यों को नहीं भूलना चाहिए। कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह गुलेरिया, संतोष भिंगवाल, रेखा पंवार, अनामिका रावत, अरमान सिंह, अजय राणा, आदित्य सिंह, शगुन, मधु, मानसी, पलक, दिया, महिमा, सोनाली, छबि, सोहन सिंह, जुबेदा, मोहनी, अमित तोपाल, माया, अंकिता, शगुन, वंशिका, वंदना आदि को दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *