Date/03/11/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस की भूमि बचाओ यात्रा पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, प्रदेश में भूमाफिया संस्कृति पैदा करने और उसे पालने पोसने का काम कांग्रेस की सरकारें ने किया है। पार्टी के वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा, भाजपा की सरकारों ने तो सख्त भू कानून लागू किया एवं अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई कर हजारों एकड़ जमीनों को बचाया है। कांग्रेस की पहली निर्वाचित सरकार में भूमि खरीद के अवैध तरीकों को करोबार बनाने से लेकर घोटालों के दर्जनों बड़े प्रकरण इनकी सरकारों में सामने आए, लिहाजा उन्हें तो ऐसी यात्रा निकालने का कोई नैतिक अधिकार ही नहीं है। दरअसल कांग्रेस की मंशा इस यात्रा के पीछे, प्रदेश में हो रहे निवेश, बढ़ते रोजगार के अवसरों और पर्यटन आदि विकास के कामों को बाधित एवं बदनाम करने की है।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री चमोली ने कहा, जानकारी में आया है कि प्रदेश में भूमि बचाओ यात्रा निकालने जा रहे है। उसमें बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि निकालने वाली पार्टी कांग्रेस है, जो अपनी सरकारों में भूमाफिया संस्कृति को पनपाने और 4 दर्जन से अधिक भूमि घोटालों की जनक रही है। हाल में राजधानी के ही धोलास में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की कांग्रेसी सरकारों की कोशिशों में नया खुलासा हुआ था। क्योंकि वहां एक जमीन पर प्लॉटिंग हुई, बाद में पता चला कि वही भूमि थी, जो एन.डी. तिवारी के कार्यकाल में शेखुल्ल एजुकेशनल ट्रस्ट को आवंटित हुई थी। जो लगभग 20 एकड़ की भूमि थी, सस्ती दरों पर दी गई थी। उसमें तमाम उतार-चढ़ाव के बाद उस प्लॉटिंग को कोई 15 लोगों को बेचा गया और बाद में वो लगभग 80 लोगों में आगे आवंटित हुई। उसके तमाम कानूनी पहलू भी हैं। लेकिन कुल मिलाकर ये बात साबित हो गई कि आखिर यहाँ पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए जमीन आवंटित हुई थी, सरकार ने उसकी सहमति दी थी।