नवनियुक्त युवा कांग्रेस व एन.एस.यू.आई प्रभारी धस्माना का कांग्रेस मुख्यालय में स्वागत – Uttarakhand Prime 24X7

नवनियुक्त युवा कांग्रेस व एन.एस.यू.आई प्रभारी धस्माना का कांग्रेस मुख्यालय में स्वागत

Date/21/10/2026 

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा प्रदेश के युवा कांग्रेस व एनएसयूआई महत्वपूर्ण फ्रंटल संगठनों के प्रभारी बनाये गए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में युवाओं द्वारा जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री धस्माना ने प्रदेश के युवाओं से श्री राहुल गांधी द्वारा चलाये जा रहे देश व्यापी आंदोलन के साथ मजबूती से जुड़ते हुये बेरोजगारी पेपर लीक व वोट चोरी जैसे ज्वलंत मुद्दों को गांव गांव गली गली ले जाकर एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कांग्रेस की रीढ की हड्डी है। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड व केंद्र की भाजपा की सरकारें युवा छात्र विरोधी सरकारें हैं और इनकी नीतियों का सबसे प्रतिकूल प्रभाव अगर किसी पर पड़ा रहा है तो वो प्रदेश का युवा है। श्री धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर है और राज्य गठन के बाद से लेकर आज तक अपने सबसे उंचे स्तर पर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था प्रदेश में चैपट है चाहे वह प्राथमिक शिक्षा हो या माध्यमिक या उच्च शिक्षा का छेत्र हो। श्री धस्माना ने कहा कि आज देश प्रदेश सब जगह लोगों को सबसे अधिक आशा युवा वर्ग से है और सारे देश में पिछले छह महीनों से जिस प्रकार से युवा छात्र वर्ग ने सड़कों पर उतर कर अहंकारी सत्ताधारियों को झुकाने का काम किया उससे न केवल युवा वर्ग बल्की देश के आम जनमानस में सरकार की जन विरोधी व युवा विरोधी निर्णयों का ढट कर विरोध करने का साहस पैदा हुआ और उसमें श्री राहुल गांधी की छात्रों की गूंज की प्रमुख भूमिका रही।

श्री धस्माना ने प्रदेश के दोनों फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को आगामी विधान सभा चुनावों में फ्रंट फुट पर रह कर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से वादा किया कि वे आगामी तीन महीने पार्टी के लिये जी जान लगायें और वे बदले में आगामी चुनाव में अधिकतम हिस्सेदारी के लिए जी जान लगा देंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित खन्ना ने कहा कि युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के साथी सौभाग्यशाली हैं कि उनको प्रदेश कांग्रेस ने एक ऐसा प्रभारी दिया है जो स्वयं छात्र व युवा राजनीति से निकल कर प्रदेश के महत्पूर्ण नेतृत्व की कतार में अग्रिम पंक्ति के नेता हैं। एन एस यू आई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर ने कहा कि अस्सी के दशक में श्री धस्माना जब डी ए वी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज छात्र संघ अध्यक्ष थे तब छात्र संघ अध्यक्ष की हैसियत किसी विधायक से कम नहीं होती थी और फिर वे उत्तरप्रदेश व देश के स्तर पर युवा संगठनों में महत्वपूण्र पदों पर रहे आज उनके उन अनुभवों का लाभ उत्तराखंड के युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के साथियों को मिलेगा। स्वागत अभिनंदन समारोह में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर व मालार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में सुमित खन्ना पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस,विनीत प्रसाद भट्ट प्रदेश सचिव,संग्राम सिंह पुंडीर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष,रोबिन त्यागी पार्षद नगर निगम,रितेश क्षेत्री,सिद्धार्थ अग्रवाल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष,सौरव सेमवाल एनएसयूआई ,कार्तिक बिरला कैंट विधानसभा अध्यक्ष,अमित नेगी ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस,जॉय बर्सवाल समेत बड़ी संख्या में युवा छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *