पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि – Uttarakhand Prime 24X7

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

Date/18/10/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की 101वीं जन्म जयंती और आठवें निर्वाण दिवस के अवसर पर आज उन्हें उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने श्री तिवारी को अद्भुत राजनैतिक व प्रशासनिक क्षमताओं वाला नेता बताया उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही रहे एन डी तिवारी उत्तराखंड के ही गौरव नहीं थे बल्की पूरे देश की शान थे।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड के मुख्य मंत्री व केन्द्रीय मंत्री के रूप में एनडी तिवारी ने अपनी प्रशासनिक व राजनैतिक क्षमताओं का जिस प्रकार से प्रदर्शन किया व अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया वो अद्वितीय है। श्री धस्माना ने कहा कि श्री तिवारी की विनम्रता शालीनता सह्रदयता विद्वत्ता के उनके विरोधी भी कायल थे।

महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आज उत्तराखंड में हम जो भी अवस्थापना विकास हुआ चाहे वो सड़क हो स्कूल विश्विद्यालय हों अस्पताल मैडिकल कालेज हों सब तिवारी जी की देन है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, अमरेंद्र सिंह बिष्ट, आलोक बगवाड़ी, नरेंद्र सिंह राणा, अनुज दत्त शर्मा,करण घाघट, गोपाल भट्ट आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *