क्यूड़ी ग्राम पंचायत में नीता देवी की धमाकेदार जीत, 67 वोटों से बनीं प्रधान – Uttarakhand Prime 24X7

क्यूड़ी ग्राम पंचायत में नीता देवी की धमाकेदार जीत, 67 वोटों से बनीं प्रधान

Date/14/10/2026

Rudraprayag/Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रप्रयाग। विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत क्यूड़ी में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में नीता देवी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी आशा देवी को 67 मतों से पराजित कर ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही नीता देवी की जीत की चर्चा क्षेत्र में तेज हो गई।

सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सुरेश शाह ने बताया कि ग्राम पंचायत क्यूड़ी में प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दो मतदान स्थल बनाए गए थे। मतदान के दौरान कुल 652 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद घोषित परिणाम में नीता देवी को सर्वाधिक 354 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी आशा देवी को 287 मत मिले। इस प्रकार नीता देवी ने 67 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं, 11 मत निरस्त घोषित किए गए। क्यूड़ी ग्राम पंचायत के उपचुनाव में नीता देवी की जीत ने उन्हें गांव की नई प्रधान के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। अब ग्रामीणों की निगाहें पंचायत के विकास कार्यों, स्थानीय समस्याओं के समाधान और जनअपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में उनके कदमों पर रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *