Date/14/10/2026
Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गलज्वाड़ी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक आचार्य वेणी माधव सेमवाल का आशीर्वाद प्राप्त कर देवी मां से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वृद्धजनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान लीला शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।