परम पूज्य आचार्य श्री भरत सागर जी महाराज की आज्ञानुवर्ति शिष्या पूज्य आर्यिका आनंदमति माताजी का मंगल प्रवेश – Uttarakhand Prime 24X7

परम पूज्य आचार्य श्री भरत सागर जी महाराज की आज्ञानुवर्ति शिष्या पूज्य आर्यिका आनंदमति माताजी का मंगल प्रवेश

देहरादून उत्तराखंड प्राइम 29/06/23

परम पूज्य आचार्य श्री भरत सागर जी महाराज की आज्ञानुवर्ति शिष्या पूज्य आर्यिका आनंदमति माताजी का मंगल प्रवेश आज श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन गांधी रोड देहरादून मे हुआ। पूज्य माताजी का वर्ष 2023 का मंगल वर्षायोग करवाने का सौभाग्य देहरादून जैन समाज को प्राप्त हुआ। आज प्रातः 5.30 बजे पूज्य माताजी का विहार भगवान महावीर गोबिंद गौशाला कुआँवाला से प्रारम्भ हुआ एवं सुबह 9.00 बजे जैन भवन मे माताजी का मंगल प्रवेश हुआ।

जैन धर्म मे चतुर्मास का बहुत महत्व है जो कि आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी से प्रारम्भ होता है एवं कार्तिक मास तेरस तक चलता है। *पूज्य माताजी के चतुर्मास की स्थापना रविवार दिनांक 02-07-23 को श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, गांधी रोड पर होगी*।

*वर्षा योग की जानकारी देते हुए मीडिया इंचार्ज मधु सचिन जैन ने बताया* कि इस समय वर्षाकाल होने पर जैन साधु साधवी प्रायः एक स्थान पर ही विराजमान रहते है जिससे बरसात मे उत्पन्न होने वाले असंख्यात सुख्म जीवो की हिंसा ना हो। चतुर्मास के चार महीनों मे साधू साधवियों के ज्ञान गंगा से समस्त समाज अपना एवं समाज का कल्याण करता है।

आज माताजी के मंगल प्रवेश के अवसर पर जैन समाज के महामंत्री राजेश जैन, , मंत्री संदीप जैन, संयोजक अशोक जैन, अमित जैन, अजित जैन, नीरज जैन, अनुज जैन, अंकित जैन, सनत जैन, जिनेन्द्र कुमार जैन, सचिन जैन, श्रीमती अंजू जैन, सुप्रिया जैन, मोनिका जैन, सुमन जैन, रमा जैन, उमा जैन, मोनू जैन आदि बड़ी संख्या मे भक्तगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *