जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ श्री गंगा आरती में प्रतिभाग किया। – Uttarakhand Prime 24X7

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ श्री गंगा आरती में प्रतिभाग किया।

 

देहरादून दिनांक 27 जून 2023  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने त्रिवेणीघाट ऋषिकेश का स्थलीय निरीक्षण करते हुए तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए गए कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विदेशी मेहमानों के आगमन से लेकर गंगा आरती तथा त्रिवेणी घाट पर अयोजित कार्यक्रम से लेकर प्रस्थान तक समुचित व्यवस्थाऐं चाक चौबंद बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ श्री गंगा आरती में प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी ने 28 जून को त्रिवेणी घाट पर होने वाली आरती के दौरान सभी अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों एवं दायित्वों को जिम्मेदारी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेहमानों के आने के मार्ग पर ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था, आदि सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ एस के बरनवाल, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, उप जिलाधिकारी अमृता शर्मा, सहित एमडीडीए,सिंचाई, विद्युत, आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *