मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज, तीनों मंडलों की बैठक हुई – Uttarakhand Prime 24X7

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज, तीनों मंडलों की बैठक हुई

Date/11/10/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा की। इस संबंध में श्रीदेव सुमन नगर मंडल, शहीद दुर्गा मल्ल मंडल और मसूरी मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने, नव मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने और पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक में विशेष रूप से फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने तथा बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाने का आह्वान किया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती की वास्तविक नींव उसके बूथ स्तर के संगठन में होती है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं तक पहुंच बनाने तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए सक्रियता से काम करने को कहा। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए आपसी समन्वय और निरंतर जनसंपर्क को आवश्यक बताया। बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, संध्या थापा, समीर डोभाल, श्याम सुंदर चैहान, बीएलए-1 आरएस परिहार सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, पार्षद और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *