Mussoorieउत्तराखंड

छात्रहित और कॉलेज के बेहतर वातावरण के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएंः गणेश जोशी

छात्रहित और कॉलेज के बेहतर वातावरण के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएंः गणेश जोशी

Date/30/09/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। एमपीजी कॉलेज मसूरी छात्रसंघ चुनाव 2026-27 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विजयी प्रत्याशियों ने बुधवार को कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष विधांत थापली, महासचिव आशुतोष जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि करिश्मा दुमोगा को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंत्री गणेश जोशी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्रसंघ चुनाव में मिली जीत विद्यार्थियों के विश्वास और संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाती है।

उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के साथ ही कॉलेज के शैक्षणिक एवं रचनात्मक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश और प्रदेश की शक्ति हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी सभी छात्रों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए कॉलेज हित में कार्य करें और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, सचिन पंवार, आशीष जोशी सहित एबीवीपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button