
Date/26/09/2026
Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। पैट पैरेंट्स अब वैक्सीनेशन और डीवर्मिंग से लेकर हेल्थ चेक-अप और ग्रूमिंग तक, अपने पैट्स की देखभाल से जुड़े सभी पहलुओं को खुद ही संभाल रहे हैं। जिगली पेट केयर के लिए उनोमर द्वारा की रिसर्च ने साफ कर दिया है कि पैट पैरेंट्स, पैट की देखभाल के आसान और एक ही जगह पर मिलने वाले तरीकों को पसंद कर रहे हैं। क्योंकि उनकी स्वास्थय से जुड़ी विभिन्न जरूरतों का अलग-अलग ध्यान रखना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। इस रिसर्च में देहरादून सहित 17 मार्केट्स के पैट पैरेंट्स को शामिल किया गया था।
अध्ययन में यह भी पाया गया कि सर्वे में शामिल हर दस में से लगभग नौ पैट पैरेंट्स ने इंटीग्रेटेड पैट-केयर में दिलचस्पी दिखाई। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जिग्ली पैट केयर देहरादून में लेकर आया है अपने एन्युअल हेल्थ पैकेजय जिसमें जरूरी वैटेरीनेरी सेवाओं, हेल्थकेयर एवं ग्रूमिंग सर्विसेज को एक ही सालाना प्लान में शामिल किया गया है। ये पैकेज डॉग के जीवन के तीन चरणों- पप्पी, एडल्ट और सीनियर- को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं। इन तीनो पैकेजेज की खासियत है अनलिमिटेड वैट कन्सलटेशन। रु 19, 679 कीमत पर उपलब्ध पप्पी केयर पैकेज रु 26,895 के फायदे देता हैय इसमें वैक्सीनेशन, डीवर्मिंग, शुरुआती ब्लड टेस्ट, डाइट और न्यूट्रिशन पर सलाह, ग्रूमिंग और अनलिमिटेड वैट कंसल्टेशन शामिल हैं। वहीं, एडल्ट केयर पैकेज की कीमत रु 23,232 है, इसमें रु 43,387 के फायदे मिलते हैं। जिसमें सालाना वैक्सीनेशन और डीवर्मिंग, ब्लड और यूरिन टेस्ट, चेस्ट एक्स-रे, डेंटल चेक-अप, ग्रूमिंग, पाँच रात की बोर्डिंग आईपीडी और अनलिमिटेड वैट कंसल्टेशन शामिल हैं। इसी तरह रु34,764 की कीमत पर उपलब्ध सीनियर केयर पैकेज रु 54,083 के फायदे देता है, जिसमें साल में दो बार ब्लड और यूरिन टेस्ट, ईसीजी और ब्लड प्रेशर की जाँच, जोड़ों और हड्डियों की जाँच, सात रात की बोर्डिंग, आईपीडी, घर से सैंपल कलेक्शन और अनलिमिटेड वैट कंसल्टेशन की सुविधा मिलती है। इस पहल के बारे में बात करते हुए, जिगली पैट केयर के सीईओ सौरभ जैन ने कहा, हमारी रिसर्च से पता चला है कि भले ही पैट पैरेंट्स समय रहते देखभाल के बारे में जागरूक हो रहे हैं, लेकिन साल भर वैक्सीनेशन, हेल्थ चेक-अप, डीवर्मिंग और दूसरी जरूरी चीजों का ध्यान रखना कभी-कभी मुश्किल हो सकता है। इसी लिए हम पैट की देखभाल से जुड़ी सभी जरूरी चीजों को एक ही सालाना हेल्थ पैकेज में लेकर आए हैं। ताकि पैट की देखभाल की पूरी प्रक्रिया आसान हो जाए, साथ ही पैट पैरेंट्स को जरूरत पड़ने पर वैटेरीनेरी सलाह भी मिल सके।




