Rudraprayagउत्तराखंड

गडमिल में आयोजित हुआ ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम

ग्रामीणों ने पेयजल संकट और जंगली जानवरों की समस्या उठाई

Date/23/09/2026

Rudraprayag/ Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत गडमिल में बुधवार को ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई योगेश चंद्र कोटियाल ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं और उनके शीघ्र निराकरण की मांग की।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गांव में पेयजल लाइन टूटने से उत्पन्न पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक से हो रही परेशानियों से भी अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने तथा जंगली जानवरों की समस्या के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई योगेश चंद्र कोटियाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। साथ ही किसी भी समस्या अथवा योजना से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित विभागीय कार्यालय से संपर्क करने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button