Dehradunउत्तराखंड

सैनिकों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायकः जोशी

सैनिकों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायकः जोशी

Date/21/09/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गयी टिप्पणी पर कहा कि उत्तराखण्ड के वीर सपूत अजीत डोभाल के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना उनकी राजनीतिक सोच और संस्कृति को दर्शाता है। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि देश की सुरक्षा एवं ऐतिहासिक फैसलों में अहम भूमिका पर रहने वाले सम्मानित अधिकारियों के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति बन चुका है। देश का सैनिक दिन-रात सीमाओं की रक्षा करता है और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारी देशहित में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। काबीना मंत्री जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में देश के प्रथम सीडीएस एवं उत्तराखंड के वीर सपूत स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के प्रति भी अमर्यादित टिप्पणियां की थीं और अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी उसी राजनीतिक मानसिकता को दर्शाती है।

उन्होंने आगे कहा कि यह केवल देश की सेवा में समर्पित इन महानुभावों का अपमान नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था, भारतीय सेना और देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली राष्ट्रसेवा की परंपरा का भी अपमान है। उत्तराखंड की धरती ने देश को असंख्य वीर सैनिक और सैन्य अधिकारी दिए हैं, जिनकी राष्ट्रसेवा पर प्रत्येक उत्तराखंडी को गर्व है। हमारे प्रदेश के वीर सपूत अजीत डोभाल पर अमर्यादित टिप्पणी सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान पर हमला है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत और उत्तराखंड की जनता अपने वीर सपूतों तथा देश की सुरक्षा में समर्पित सैनिकों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका जवाब सेना विरोधी और सैनिक विरोधी कांग्रेस को अवश्य देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button