Dehradunउत्तराखंड

राजेंद्रनगर में खुला भव्य सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर

राजेंद्रनगर में खुला भव्य सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर

Date/16/09/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। राजधानी के राजेंद्र नगर (निकट एलपी रेजिडेंसी) में सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर बाय एलाइंस सॉल्यूशन ग्रुपश् का भव्य शुभारंभ किया गया। अत्याधुनिक एवं प्रीमियम कॉन्सेप्ट पर आधारित यह स्टोर दूनवासियों को सैमसंग की नवीनतम तकनीक से रूबरू कराने का एक नया केंद्र बनेगा। घ्इस नए स्टोर में ग्राहकों को सैमसंग के नवीनतम स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई जाएगी। स्टोर का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि हैंड्स-ऑन अनुभव प्रदान करना है। यहाँ उपभोक्ता सैमसंग की नई तकनीक को खुद परख सकते हैं और अपनी आवश्यकता के अनुसार सही उत्पाद का चयन कर सकते हैं। घ्ग्राहकों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए स्टोर में तकनीकी रूप से दक्ष और अनुभवी प्रोफेशनल्स तैनात किए गए हैं, जो हर सवाल का त्वरित समाधान करेंगे।

उद्घाटन अवसर पर सैमसंग और एलाइंस ग्रुप के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसमें सैमसंग के रीजनल हेड (यूपीध्उत्तराखंड) सुधांशु शर्मा, रीजनल डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजर संदीप वर्मा, उत्तराखंड हेड दविंदर ठाकुर, एरिया मैनेजर राहुल चैधरी और जोनल मैनेजर अशोक कुमार के साथ मैसर्स एलाइंस ग्रुप के डायरेक्टर शैलेन्द्र सिंह राठौर, रेनू राठौर एवं मोनू गर्ग, हिमानी गर्ग,आईएएस कर्मेंद्र सिंह,नरेन्द्र सिंह सिकरवार,देवेन्द्र सिंह राठौर, पूर्व अपर निदेशक टूरिज्म अनिल कांत द्विवेदी, उपसचिव सचिवालय प्रशासन अतुल सिंह,पीपीएस हिमांशु कांडपाल, इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चैहान वरिष्ठ पत्रकार पवन दीक्षित, गिरीश पन्त, वरिष्ठ वैज्ञानिक एफआरआई अजय ठाकुर, विक्रम राठौर, आरके पाठक आलोक सिंह श्याम गुरुजी व पूर्व महामंत्री लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ अनिल सिंह वीरू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button