Dehradunउत्तराखंड

अलंकार ज्वैलर्स के ग्रैंड प्रीव्यू में दिखी पहाड़ी विरासत और आधुनिक डिजाइनों की झलक

अलंकार ज्वैलर्स के ग्रैंड प्रीव्यू में दिखी पहाड़ी विरासत और आधुनिक डिजाइनों की झलक

Date/13/09/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वैलरी और आधुनिक डिजाइनों को नई पहचान देने की दिशा में अलंकार ज्वैलर्स ने एक और कदम बढ़ाया है। ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों का विश्वास जीतने के बाद अब अलंकार ज्वैलर्स अपने दूसरे शोरूम के साथ भानियावाला में अपनी नई शुरुआत कर रहा है। शोरूम के भव्य शुभारंभ से पहले रविवार को ग्रैंड प्रीव्यू का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। इस दौरान ग्राहकों ने शोरूम में उपलब्ध खास कलेक्शन को करीब से देखने के साथ ही अपनी पसंद की ज्वैलरी की खरीदारी भी की।

रविवार को भानियावाला स्थित अलंकार ज्वैलर्स के ग्रैंड प्रीव्यू के दौरान ग्राहकों ने गढ़वाली और कुमाऊंनी पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइनों की आकर्षक रेंज में खास दिलचस्पी दिखाई। ग्राहकों ने ज्वैलरी के विभिन्न डिजाइनों, वैरायटी और गुणवत्ता की जानकारी ली। वहीं, विशेष ऑफर्स और 9 प्रतिशत मेकिंग चार्ज को लेकर भी ग्राहकों में उत्सुकता देखने को मिली। कई ग्राहकों ने अपनी पसंद की ज्वैलरी की खरीदारी की और उपलब्ध कलेक्शन की जमकर सराहना की।

इस मौके पर अलंकार ज्वैलर्स के ऑनर सावन वर्मा ने बताया कि नए शोरूम को उत्तराखंड की संस्कृति और पहाड़ी विरासत को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से पहाड़ी थीम पर तैयार किया गया है। शोरूम में गढ़वाली और कुमाऊंनी पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइनों की भी विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि युवतियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए हल्के वजन वाली ज्वैलरी का विशेष कलेक्शन भी यहां रखा गया है।

सावन वर्मा ने बताया कि शोरूम के शुभारंभ से पहले, पहले दिन विधिवत पूजन और हवन का आयोजन किया गया, जबकि दूसरे दिन ग्रैंड प्रीव्यू रखा गया। प्रीव्यू में अलग-अलग स्थानों से पहुंचे ग्राहकों ने ज्वैलरी के कलेक्शन, डिजाइन, गुणवत्ता और ऑफर्स के बारे में जानकारी ली। ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और खरीदारी से टीम का उत्साह भी बढ़ा है।

उन्होंने बताया कि 14 सितंबर, सोमवार को अलंकार ज्वैलर्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष अतिथियों के साथ ही ग्राहकों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने लोगों से शोरूम में पहुंचकर उत्तराखंड की पारंपरिक विरासत और आधुनिक डिजाइनों से सजे ज्वैलरी कलेक्शन का अनुभव लेने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button