Mussoorieउत्तराखंड

नगरपालिका शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कर रही फॉगिंग

नगरपालिका शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कर रही फॉगिंग

Date/10/09/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। नगर पालिका परिषद बरसाती रोगों से बचाव के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग कर रही है ताकि लोगों को बरसात में होने वाले रोगों से बचाया जा सके। पालिका ने मालरोड सहित क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में फॉगिंग करवायी।

बरसात के दिनों में होने वाले रोगों व देहरादून व उसके आसपास के क्षेत्रों में बढ रहे स्वाइन फ्लू, कोरोना व खांसी, जुकाम बुखार सहित डाइरिया के रोग तेजी से बढ रहे हैं जिसे देखते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से मसूरी व आसपास के क्षेत्रों में दवायुक्त फॉगिंग करवायी जा रही है ताकि मक्खी मच्छरों से होने वाले रोगों से लोगों की सुरक्षा हो सके व जहां बरसात का पानी रूका रहता है वहां पर मच्छर पैदा हो जाते है उन्हें फॉगिंग करा कर उनसे बचा जा सके। इस संबंध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि नगर पालिका बरसात के दिनों में लगातार फॉगिंग करवाती है ताकि बरसात में होने वाले रोगों से जनता को सुरक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए आम जनता को भी जागरूक होना चाहिए व जिस क्षेत्र में ऐसी शिकायतें है उन्हें पालिका से संपर्क कर उस क्षेत्र में फॉगिंग करवानी चाहिए ताकि रोगों से सुरक्षा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button