Dehradunउत्तराखंड

शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ

शिक्षक सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Date/05/09/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, मोथरावाला, देहरादून में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। गीत, नृत्य, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय के डायरेक्टर एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर एवं प्रिंसिपल प्रदीप गौड़ ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाली महत्वपूर्ण शक्ति हैं।

शिक्षक दिवस समारोह के अवसर पर मनुशक्ति संगठन जुन्याली के सहयोग से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण अभियान भी आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा 100 से अधिक पौधे विद्यार्थियों को वितरित किए गए। विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया, जिससे उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित हो सके। इस पहल के माध्यम से शिक्षक सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ. रीमा पंत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व, गुरु के सम्मान तथा शिक्षा की जीवन में भूमिका पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

मनुशक्ति संगठन की अध्यक्ष ममता पांगती नागर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा पौधारोपण को भविष्य की पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में ममता पांगती नागर एवं मनुशक्ति संगठन की टीम द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. रीमा पंत को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के डायरेक्टर अधिवक्ता डॉ. पंकज होल्कर का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मनुशक्ति संगठन के सचिव दिनेश नागर तथा सदस्य बलदेव भट्ट, शुभिक्षा नागर, अंजना कुणियाल एवं आंचल असवाल की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, मनुशक्ति संगठन की पूरी टीम, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। शिक्षक दिवस समारोह ने शिक्षा, सम्मान और पर्यावरण संरक्षणकृतीनों मूल्यों को एक साथ जोड़ते हुए समाज के लिए एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button