Mussoorieउत्तराखंड

आरएन भार्गव इंटर कालेज के दो छात्र पीएम छात्रवृत्ति के लिए चयनित

आरएन भार्गव इंटर कालेज के दो छात्र पीएम छात्रवृत्ति के लिए चयनित

Date/04/09/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। आर.एन. भार्गव इंटर कॉलेज, मसूरी के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के कक्षा 9 के दो मेधावी छात्रों निकुंज एवं हिमांशु बोखंडी का चयन सी.एम.धामी मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है। इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत दोनों चयनित छात्रों को कक्षा 9 में 900 रूपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

कक्षा 10 में भी 900 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए छात्रों को कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होना होगा। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय प्रसाद भट्ट ने दोनों छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कक्षा 9 की कक्षाध्यापिका विमला गौड़, प्रवक्ता रसायन विज्ञान के विशेष प्रयासों एवं मार्गदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सामूहिक प्रयासों एवं योगदान को भी सराहा। यह छात्रों की प्रतिभा, परिश्रम और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने निकुंज एवं हिमांशु को इस उपलब्धि पर बधाई दी व आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button