Mussoorieउत्तराखंड

भाजपा मसूरी मंडल ने निकाली सामाजिक समरसता कलश यात्रा

भाजपा मसूरी मंडल ने निकाली सामाजिक समरसता कलश यात्रा

Date/03/09/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन, कलश यात्रा निकाली गयी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी को देश के विभिन्न जिलों, गांवों और मंडलों तक पहुंचाना और उनके समानता व सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक प्रसारित करना है।

वाराणसी स्थित गुरु रविदास जी की जन्मभूमि से पवित्र मिट्टी से भरे कलशों को देश के अलग-अलग राज्यों और जिलों में भेजा गया है। मसूरी मंडल द्वारा कलश की स्थापना श्री वाल्मीकि जी मन्दिर में की गयी। इस अभियान के माध्यम से पार्टी का उद्देश्य जातियों और धर्मों से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे, समरसता और गुरु रविदास के विचारों को बढ़ावा देना है। यात्रा में पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश उनियाल, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अरुण कुमार, उपाध्यक्ष विजय विंदवाल, विजय बुटोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, अभिलेश्वर प्रसाद, रीता खुल्लर, राजेन्द्र प्रधान, अनिल गोयल, प्रदीप सिगरोहा, नागेन्द्र डिमरी, उज्जवल नेगी, मनीष कुकसाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button