Dehradunउत्तराखंड

मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में दी शिकायत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में दी शिकायत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Date/31/08/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून कोतवाली पहुंचकर हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद किए गए कथित ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ के विरोध में लिखित शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में श्री खड़गे की जनसभा के दो दिन बाद कुछ लोगों द्वारा यज्ञ एवं गंगाजल का छिड़काव कर मैदान को ‘शुद्ध’ करने का प्रयास किया गया। यह कृत्य जातिगत भेदभाव और सामाजिक अपमान की मानसिकता को प्रदर्शित करता है तथा संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। कांग्रेस ने मांग करी कि इस मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि 21वीं सदी के भारत में किसी व्यक्ति के जातीय आधार पर किसी सार्वजनिक स्थान को ‘अपवित्र’ बताकर उसका ‘शुद्धिकरण’ करना न केवल शर्मनाक है, बल्कि संविधान और सामाजिक समानता का भी अपमान है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के सम्मान की नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय और प्रत्येक नागरिक की गरिमा की लड़ाई है। जाति के नाम पर भेदभाव और अपमान करने वालों को किसी भी कीमत पर राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button