ज्वालापुर क्षेत्र से सट्टा खाईबाड़ व शराब तस्कर दबोचे – Uttarakhand Prime 24X7

ज्वालापुर क्षेत्र से सट्टा खाईबाड़ व शराब तस्कर दबोचे

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग इलाकों से सट्टा खाईबाड़ और शराब तस्कर को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन, नगदी और दूसरे से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर क्षेत्र से एक सट्टा खाईबाड़ को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन और 1250 रूपये की नगदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम कुर्बान पुत्र इशरायल निवासी मौहल्ला कैथवाड़ा ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। वहीं दूसरी ओर गश्त के दौरान ही पुलिस ने एक शराब तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 52 पव्वे देशी शराब के बरामद किये है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जीशान पुत्रा मोवीन निवासी इंदिरा बस्ती लाल मन्दिर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बेंिधत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *