आइक्रियाज स्टूडेंट क्रिएटिव एक्सपो का हुआ आयोजन – Uttarakhand Prime 24X7

आइक्रियाज स्टूडेंट क्रिएटिव एक्सपो का हुआ आयोजन

Date/25/08/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में गत वर्षों की भाँति इमेज माइंड कंपनी की तरफ से आइक्रियाज स्टूडेंट क्रिएटिव एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया। इस बार के कार्यक्रम की थीम मैटामोर्फिसिस थी, जिसमें छात्रों की वर्ष भर की रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोरेवियन स्कूल, देहरादून के डायरेक्टर थेसपाल कुंदन व विशिष्ट अतिथि मोरेवियन स्कूल की प्रशासनिक निदेशक सूजन कुंदन रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थेसपाल कुंदन, विशिष्ट अतिथि सूजन कुंदन, प्रधानाचार्य ब्रदर जेयसीलन, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वेनुस ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। जूनियर छात्रों द्वारा प्रदर्शित फैशन शो को देखकर सभागार में सभी ने दाँतों तले उँगली दबा ली। लड़कों को लड़कियों की वेशभूषा में देखकर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि दोनों ही आश्चर्यचकित थे। प्रदर्शनी में जहाँ के द्वारा डिजाइन किए कपड़े थे, वहीं डिजिटल गेमिंग कैसे की जाती है, यह व्याख्या भी छात्रों द्वारा अतिथियों को दी गई। छात्रों द्वारा बनाई गई चित्रकारी देखने लायक थीं। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने छात्रों से प्रश्न पूछे तो छात्रों ने विस्तार से संतोषजनक उत्तर दिए। मुख्य अतिथि ने अपने संभाषण में छात्रों के द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और युवा पीढ़ी को एक अलग सोच व रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में इमेज माइंड कंपनी के अल-कालिक ने अतिथियों को उनके कीमती समय देने व छात्रों को प्रेरित करने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। कंपनी के रीजनल को-आर्डिनेटर वसंतन, को-आर्डिनेटर गणेशी, करन, आयुष व अल-कालिक के दिशा-निर्देशन में इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर जेयसीलन, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिलवेनुस, शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *