रक्तदान शिविर में 140 लोगों ने किया रक्तदान – Uttarakhand Prime 24X7

रक्तदान शिविर में 140 लोगों ने किया रक्तदान

Date/23/08/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून हरीश कुमार गोयल के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून सीमा डुँगराकोटी की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून, समाजसेवा प्रभाग एवं ब्रह्म कुमारीज तथा आईवएमवएव ब्लड बैंक ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त सहयोग से रक्त दान शिविर आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय जनता, एनवसीवसीव के छात्र छात्राओं व आर्मी के मद्रास इंजीनियर यूनिट के 70 जवानों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने 20 लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर उन्हें रक्तदान शिविर में लाया गया, जहां उन्होंने रक्तदान किया।

प्राधिकरण सचिव द्वारा रक्तदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की गई तथा उन्हें इसी तरह से भविष्य में रक्त दान के लिए प्रेरित किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्राधिकरण सचिव ने कहा कि रक्त दान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जो न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता को भी आत्मिक संतुष्टि और गर्व का अनुभव कराता है। रक्त दान सबसे बड़ा दान है क्योंकि यह जीवन दान है। इस प्रकार के अभियान समय समय पर चलाकर उपलब्ध रक्त से अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। साथ ही सचिव द्वारा सभी लोगों से अनुरोध किया गया कि वे संकल्प ले की जब भी उन्हें मौका मिले, वे रक्त दान अवश्य करेंगे और दूसरों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने भविष्य में भी समाजसेवा प्रतिभाग, ब्रह्म कुमारी व आईवएमवएव को समय समय पर इसी प्रकार विशाल रक्त दान अभियान चलाए जाने हेतु सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। जिस पर उनके द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई तथा यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा पूर्व में भी आईएमए ब्लड बैंक ऑफ उत्तराखंड के साथ मिलकर रक्तदान अभियान किए गए हैं। सचिव व पराविधिक कार्यकर्ता हरीश रांसवाल द्वारा वहां आए व्यक्तियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी व पैम्प्लेट बांटे गए तथा उपस्थित व्यक्तियों के साथ नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी चर्चा की गई।

रक्तदान शिविर के मुख्य संयोजक बीवकेव सुशील भाई और इंचार्ज मंजू दीदी ने बताया कि नारी शक्ति की प्रेरक ब्रह्माकुमारीज का यह प्रयास राजयोगिनी बीके दादी प्रकाशमणि के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित करने का एक प्रयास है। रक्तदान शिविर में लगभग 140 रक्तदाताओं द्वारा रक्त दान किया गया। इस रक्तदान शिविर में प्राविधिक कार्यकर्ता अंजना रंसवाल, मंजू रावत ने भी अपना विशेष योगदान दिया। ब्रह्माकुमारी संस्थान ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव का धन्यवाद किया कि वह हमेशा इस तरह के रक्तदान शिविर में अपना विशेष योगदान देती रहे तथा हमें आगे भी इसी तरह का सहयोग देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *