Rudraprayagउत्तराखंड

तुंगनाथ में पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने पर मौत

तुंगनाथ में पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने पर मौत

Date/19/08/2026

Rudraprayag/Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र में एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) रुद्रप्रयाग के निर्देश पर डीडीआरएफ और आपदा मित्र टीम चोपता ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तुंगनाथ स्थित चंद्रशिला लॉज में ठहरे दिनेश सिंह नेगी (45) पुत्र पान सिंह नेगी, निवासी पोखरी व कलसिर, जिला चमोली की अचानक तबीयत खराब हो गई। स्थानीय होटल संचालक से सूचना मिलने के बाद डीडीआरएफ और आपदा मित्र टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि व्यक्ति बेहोशी की हालत में था। रेस्क्यू टीम ने उसे ऑक्सीजन उपलब्ध कराई और स्ट्रेचर के माध्यम से स्थानीय लोगों की मदद से चोपता तक पहुंचाया।

इसके बाद स्थानीय वाहन की सहायता से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। टीम ने बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति को प्राथमिक सहायता और ऑक्सीजन देते हुए सुरक्षित रूप से चोपता पहुंचाया, जहां से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button