Dehradunउत्तराखंड

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने किया अभिनंदन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने किया अभिनंदन

Date/19/08/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा, जिला महानगर देहरादून की कार्यकारिणी द्वारा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आज उनका शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 अगस्त को मनाए जाने वाले ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के संबंध में देहरादून एवं हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी भी तीरथ सिंह रावत को दी गई।

महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि देहरादून में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें पंजाबी समाज की विभिन्न बिरादरियों, गुरुद्वारा कमेटियों, मंदिर समितियों तथा बड़ी संख्या में पंजाबी समाज से जुड़े लोगों ने भाग लिया। इस दौरान वर्ष 1947 के विभाजन के समय हुए नरसंहार में अपने प्राण गंवाने वाले पूर्वजों एवं शहीदात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी एवं उसके दर्दनाक इतिहास से अवगत कराने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुड़की विधायक एवं मंत्री प्रदीप बत्रा, हरिद्वार के विधायक एवं मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री (कैबिनेट स्तर) विश्वास डाबर सहित सैकड़ों लोगों एवं पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने तीरथ सिंह रावत जी को बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लाखों निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देना, उनके संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करना तथा आने वाली पीढ़ियों को उस त्रासदी के इतिहास से परिचित कराना है। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला महानगर देहरादून अध्यक्ष बलदेव पराशर, एडवोकेट ने कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ तीरथ सिंह रावत जी का शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उनकी धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रश्मि रावत तथा उनकी सुपुत्री का भी मुँह मीठा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री जी.एस. आनंद, प्रदेश कोषाध्यक्ष पी. एस. कोचर, जिला महानगर देहरादून के महामंत्री गोविंद मोहन, वरिष्ठ भाजपा नेत्री बबिता सहोत्रा, प्रतिष्ठित उद्योगपति, फिल्म अभिनेत्री एवं पत्रकार इंदिरा पांधी, विवेक भंडारी, पुनीत बग्गा, रवि वोहरा, मनोज धवन, सुरेंद्र घई, दिलबाग सिंह, डी.एन. दत्ता, प्रमोद गुलाटी, गुरप्रीत छाबड़ा सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button