मोर्चा की मांग पर डीएम ने पात्र लोगों को आवास योजना के सही चयन के निर्देश दिए
मोर्चा की मांग पर डीएम ने पात्र लोगों को आवास योजना के सही चयन के निर्देश दिए

Date/19/08/2026
Vikashnagar/Uttarakhand prime 24×7
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया कि मोर्चा द्वारा लगभग एक सप्ताह एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वास्तविक पात्र गरीबों को दिलाने, चयन सूची की गहन जांच कराने को लेकर तहसील घेराव किया था, जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने खंड विकास अधिकारी, विकासनगर को जांच के निर्देश दिए हैं,जोकि मोर्चा की मुहिम का नतीजा है। नेगी ने कहा कि उक्त आवास योजना के तहत विकासनगर ब्लॉक की सूची में कुछ पात्र लोगों के नाम काटे गए थे, वहीं इसके विपरीत सरकारी नौकरी पेशा वाले, उनके परिजन तथा दो-तीन मंजिला मकान वाले लोगों को सूची में शामिल किया गया था, जैसा कि सूत्र बताते हैं, जोकि सरकारी धन को ठिकाने लगाने जैसा है। हैरान करने वाली बात यह है कि साधन संपन्न लोगों ने अपने वास्तविक भवन न दर्शाकर पुराने टीन शैड, गौशालाएं व पुराने खंडहर आदि दर्शाकर योजना में मिली भगत कर अपने नाम शामिल करवा लिए थे। इस कदम से वास्तविक गरीबों को योजना का लाभ मिलन सुनिश्चित है।




