भाजपाइयों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का पुतला फूंका – Uttarakhand Prime 24X7

भाजपाइयों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का पुतला फूंका

Date/18/08/2023

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनियां गांधी व राहुल गांधी के द्वारा वंदे मातरम गीत को बंद करने के लिए कहने पर मल्लिकार्जुन खड़गे का जोरदार नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया गया व इसे देश विरोधी करार दिया गया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि स्ततंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस अध्यक्ष खंडगे, राहुल गांधी व सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गीत को बीच में रोकने का कुत्सित प्रयास किया जिसकी भाजपा सहित पूरा देश कड़ी निंदा करता है। यह देश का व देश के एक एक नागरिक का अपमान है यह गीत हर धर्म, जाति के लोगों का गीत है जिससे देश की एकता व अखंडता को बल मिलता है। कांग्रेस देश को बांटने का कार्य कर रही है वहीं एसआईआर पर लोगों को भड़का रही है। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने वंदे मातरम का सम्मान नहीं किया तो भाजपा कांग्रेस के इस कृत्य का हर जगह विरोध करेगी। इस मौके पर भाजपा महामंत्री नरेंद्र मेलवान, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, विधायक के स्वास्थ्य प्रतिनिधि रमेश खंडूरी, निर्मला अग्रवाल, सोबन मेहरा, उज्जवल नेगी, विजय रमोला, अभिलाष, नागेद्र डिमरी, राधेश्याम शर्मा, नीरज अग्रवाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *