इनरव्हील क्लब ने तीज उत्सव धूमधाम से मनाया – Uttarakhand Prime 24X7

इनरव्हील क्लब ने तीज उत्सव धूमधाम से मनाया

Date/18/08/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। इनरव्हील क्लब ने स्वतंत्रता दिवस व तीज का उत्सव मनाया। इस मौके पर तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया व विभिन्न मनोरंजक खेलों में प्रतिभाग किया। वहीं स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया व एक दूसरे को तीज व स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वहीं आजादी के लिए देश में हुए शहीदों को नमन कर उन्हें याद किया गया जिनकी बदौलत सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस मौके पर देश के विकास में सहयोग का संकल्प लिया गया। वहीं तीज कार्यक्रम के तहत सदस्यों को चूंडिंयां, मेहंदी के कोन व अन्य उपहार वितरित किए गये। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष किरन त्रिपाठी, सहित हर्षदा वोहरा, मनीषी संघल, गीतू मनचंदा, शशि मित्तल, रश्मि कर्णवाल, सांधना साहनी, प्रभा अग्रवाल, अनीता जैन, सहित इनरव्हील सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *