
Date/08/08/2026
Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने गलोगी धार के निकट एक अवैध निर्माण को सील कर दिया। एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि गलोगी धार के समीप निनित खन्ना ने बिना अनुमति के भूमि खुदान कर पुश्ता लगाया व उस पर 9 आरसीसी के कालम खड़े कर दिये। जिस पर वाद योजित किया गया उन्हें नोटिस दिया गया लेकिन उन्होंने अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया वहीं चोरी छिपे निर्माण जारी रखा जिसका सहायक अभियंता व अवर अभियंता ने निरीक्षण कर अपनी अख्या दी कि यह घाटी क्षेत्र में है जिसे सील किया जाना आवश्यक है। जिसके बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अवैध निर्माण सील कर दिया गया। एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि भविष्य में भी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी रहेगी।




