
Date/06/08/2026
Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7
मसूर। मसूरी की उभरती कराटे खिलाड़ी मीना रावत 7 से 9 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया इंडिपेंडेंट कप-2026 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। मीना रावत की इस उपलब्धि पर राज कराटे अकादमी के निदेशक हेमराज शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि मीना भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
मीरा रावत के बारे में बताते हुए राज कराते अकादमी के शिहान हेमराज शर्मा ने बताया कि मीना रावत अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के बाद उनका आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है तथा वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि मीना जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी क्षेत्र के अन्य बच्चों और युवाओं को भी खेलों, विशेषकर कराटे के प्रति प्रेरित कर रही हैं। राज कराटे अकादमी परिवार ने आशा व्यक्त की है कि मीना आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर प्रदेश और मसूरी का नाम रोशन करेंगी। मीना रावत की इस उपलब्धि पर राज कराटे अकादमी के प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं नगरवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मालूम हो कि गत माह देहरादून में आयोजित राज्य कराटे चैपिंयनशिप प्रतियोगिता में मीना रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था।




