Mussoorieउत्तराखंड

जैकी फुटबाल प्रतियोगिता में यूनाइटेट स्पोर्टस, सेट जार्ज बी, सेंट जार्ज ए ने जीते मुकाबले

जैकी फुटबाल प्रतियोगिता में यूनाइटेट स्पोर्टस, सेट जार्ज बी, सेंट जार्ज ए ने जीते मुकाबले

Date/04/08/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी में आयोजित प्रतिष्ठित 53वीं सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप (जैकी) आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 पूरे उत्साह, रोमांच एवं खेल भावना के साथ निरंतर जारी है। आज खेले गये पहले मुकाबले में नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब और खेतवाला स्पोर्ट्स क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से मनवीर ने 22वें मिनट, मनोज थापा ने 27वें मिनट में गोल किया, जबकि तीसरा गोल 42वें मिनट में खेतवाला स्पोर्ट्स क्लब के एक खिलाड़ी द्वारा किए गए आत्मघाती (ओन गोल) के रूप में मिला। खेतवाला स्पोर्ट्स क्लब की ओर से अमन ने 13वें मिनट, सूरज ने 53वें मिनट तथा सुमित ने 65वें मिनट में गोल किए। दूसरे मुकाबले में मसूरी यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब ने ब्लू फुटबॉल क्लब को 3-2 से पराजित किया। मसूरी यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से सोमन ने 15वें मिनट, अभिषेक ने 28वें मिनट तथा साहिल सोनकर ने 71वें मिनट में गोल किए। ब्लू फुटबॉल क्लब की ओर से चेरी ने 5वें मिनट तथा लकी ने 8वें मिनट में गोल किए। तीसरे मुकाबले में सेंट जॉर्ज कॉलेज (बी टीम) ने ओक ग्रोव स्कूल को 5-1 के बड़े अंतर से पराजित किया। सेंट जॉर्ज कॉलेज (बी टीम) की ओर से अंश ने शानदार हैट्रिक लगाते हुए 5वें, 11वें एवं 51वें मिनट में गोल किए। सिद्धांत ने 6वें मिनट तथा सानिध्य ने 8वें मिनट में एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। ओक ग्रोव स्कूल की ओर से एकमात्र गोल अनुराग ने 38वें मिनट में किया। चैथे एवं अंतिम मुकाबले में सेंट जॉर्ज कॉलेज (ए टीम) ने वाइनबर्ग एलन स्कूल (बी टीम) को 2-0 से हराया। सेंट जॉर्ज कॉलेज (ए टीम) की ओर से भविष्य राणा ने 16वें मिनट तथा एम.डी. हसन ने 34वें मिनट में गोल किए। प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों का सफल संचालन एवं निष्पक्ष निर्णयन रेफरी पैनल के सदस्य पुष्कर सिंह गुसाईं, प्रदीप नेगी, प्रशांत रावत, मिलन तथा अनीश छेत्री द्वारा किया गया। उनके कुशल एवं निष्पक्ष संचालन से सभी मैच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। इस प्रतिष्ठित सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप (जैकी) आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन ब्रदर जेयासीलन एस. (प्रधानाचार्य), ब्रदर ब्रिट्टो (सुपीरियर एवं स्पोर्ट्स सचिव), ब्रदर सिल्वेनस केरकेट्टा (उप-प्रधानाचार्य), ब्रदर लॉरेंस कुजूर (सहायक स्पोर्ट्स सचिव), ब्रदर नितिन मिटरली, आनंद थापा (स्पोर्ट्स समन्वयक), भवनेश नेगी (जनसंपर्क अधिकारी) तथा सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी के खेल विभाग के समर्पित सदस्यों के मार्गदर्शन एवं सहयोग में सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button