Mussoorieउत्तराखंड

लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Date/15/06/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। लायंस मंडल 321 सी-1 के मंडलाध्यक्ष लायन आदित्य गुप्ता के एक दिन एक गतिविधि अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन अनुज तायल ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम करते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का आह्वान किया। लायन राजीव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी लगन और अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने छात्रों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य लायन मदन मोहन शर्मा ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि शीघ्र ही मंडल 321 के अंतर्गत लायंस ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों की प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज रयाल ने लायंस क्लब मसूरी हिल्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें नई उपलब्धियाँ हासिल करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सिंह ने किया। इस अवसर पर राकेश भट्ट, भारत नौटियाल, माधुरी शर्मा, अनीता उनियाल, रजनी तिवारी, पुष्पा रावत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button