
Date/12/07/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में आयोजित द्वितीय गोरखा सौरभ थापा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है और ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वीर सैनिक सौरभ थापा की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को देशभक्ति, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के खेल भावना की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, सागर गुरुंग, गौतम डंगवाल, सिंकदर सहित कई लोग उपस्थित रहे।




