
Date/07/07/2026
Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भंडार गांव एवं बिष्ट गांव का दौरा कर आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
भंडार गांव में सड़क सुधारीकरण एवं पुश्ता निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीँ बिष्ट गांव में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा सुरक्षा दीवार और आवश्यक जाल प्रोटेक्शन नेट का निर्माण समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित एवं लोगों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, लक्ष्मण सिंह रावत, अनुराग, ईई लोक निर्माण विभाग राजेश कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।




