
Date/18/06/2026
Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। अखिल भारतीय महिला समिति ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बार्लोगंज में स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए बहु आयामी चित्रकला और निबंध तथा कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शनकिया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बार्लोगंज में अखिल भारतीय महिला समिति के सदस्यों ने विद्यालय में जाकर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया व इस मौके पर चित्रकला, निबंध व कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया व प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने व हौंसला बढाने पुस्तकें व खाद्य सामग्री पुरस्कार के रूप में दिए गये। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय की शिक्षिकाओं को पौधे वितरित किए गये। कार्यक्रम के समापन पर स्टेंडिंग कमेटी सदस्य कमल शर्मा ने विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं, व भोजन माता का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्हांेने बच्चों को उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करने व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सहभागिता के लिए बधाई दी व कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रेरणादायी होते हैं। इस मौके पर अखिल भारतीय महिला समिति अध्यक्ष भरोसी रावत, सचिव गीतू मनचंदा, उषा धनाई, रजनी अरोड़ा, आदि मौजूद रही।




