Dehradunउत्तराखंड

आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे कैबिनेट मीटिंग

Chief Minister Pushkar Singh Dhami will hold a cabinet meeting today, Thursday.

Date / 18-06-2026

Dehradun/ Uttarakhand Prime24x7

देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को सचिवालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक है. कैबिनेट बैठक में जनहित, विकास और चुनावी तैयारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है. माना जा रहा है कि इस बैठक में एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार बड़े फैसले ले सकती है. प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को देखते हुए यह कैबिनेट बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है।

 

सरकार विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक सुधारों को लेकर नजर आ रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट की इस बैठक में भी सरकार जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय ले सकती है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए सरकार विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है. यही वजह है कि कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों के साथ-साथ आम जनता को राहत देने वाले निर्णय भी सामने आ सकते हैं. सरकार की कोशिश होगी कि विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाए तथा विभिन्न वर्गों से जुड़े लंबित मामलों का समाधान किया जाए.

सूत्रों के अनुसार बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, बुनियादी ढांचा विकास, रोजगार , मनरेगा और निवेश से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा संभव है. इसके अलावा विभिन्न विभागों में नई योजनाओं, संशोधनों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी निर्णय लिए जा सकते हैं. राज्य सरकार लंबे समय से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम कर रही है, जिन पर अब कैबिनेट की मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है. बीते कुछ समय से संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर गतिविधियां बढ़ी हैं. भाजपा संगठन जहां आगामी चुनावी रणनीति को लेकर सक्रिय है, वहीं सरकार भी विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगातार फैसले ले रही है. ऐसे में आज की कैबिनेट बैठक को चुनाव पूर्व सरकार के रोडमैप के रूप में भी देखा जा रहा है.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के विभिन्न वर्गों को साधने और विकास कार्यों को नई गति देने के लिए कुछ नई घोषणाएं भी सकते हैं. हालांकि अंतिम निर्णय कैबिनेट बैठक के बाद ही सामने आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button